न्यूटन एक बड़ा रहमदिल आदमी था। इतना बुद्धिमान होने पर भी उसमें तनिक भी अभिमान न था। उसका स्वभाव इतना कोमल था कि उसको कभी गुस्सा नहीं आता था। उनके पास एक प्यारा कुत्ता था। एक दिन, रात के समय न्यूटन कहीं बाहर गया था और उसके कमरे में मेज पर बत्ती जल रही थी। इतने में न जाने कुत्ते के दिल में क्या आया कि वह बड़े जोर से मेज पर उछल पड़ा जिससे जलती हुई बत्ती गिर पड़ी और सब कागज जिनको तैयार करने में न्यूटन को कई साल लगे थे, जलकर खाक हो गये। जब न्यूटन घर लौटा तो यह हाल देखकर दिल से बड़ा दुखित हुआ। उसने कुत्ते को कोई सजा न दी।
Tags:
Blog